{"_id":"5dc1caea8ebc3e5b4927833e","slug":"mistreament-of-a-woman-yamuna-nagar-news-knl107189171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म किया। लेकिन अब उससे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात गांव कुलचंदू निवासी रोहित के साथ हुई थी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि जब उसने रोहित से शादी करने के लिए बोला तो उसने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। गत एक सितंबर को रोहित ने एक माह में उससे शादी करने की बात पर समझौता कर लिया। मगर एक माह बीतने के बाद भी आरोपी ने उससे शादी नहीं की। 31 अक्तूबर को रात 11 बजे रोहित उसके घर आया। जहां आरोपी ने उसके साथ फिर से गलत काम किया और उससे शादी करने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई कमला देवी का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।