फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed for two years on the pretext of marriage, Yamunanagar

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Misdeed for two years on the pretext of marriage, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला ने शादी का झांसा देकर युवक पर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने अपने भाई के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपियों पर मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में दोनों भाइयों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात अमरीक सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उससे शादी का झांसा देकर मिलने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी उससे काफी पैसा भी हड़प चुका है।
विज्ञापन

आरोपी नशा करता है और उसके साथ मारपीट करता है। अब शादी से भी इंकार कर चुका है। आरोपी अब कहता है कि वह उसके भाई शम्मी के साथ संबंध बनाए। 23 अक्तूबर का आरोपियों ने उसे और उसकी मां को अन्नू के घर पर बुलाया। वहां पर बैठकर बात कर रहे थे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उसे और उसकी माता को चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रात को ही सूचना पुलिस को दी थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इस पर महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अमरीक, उसके भाई शम्मी, बिंद्रपाल, गोलू और अन्नू पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed