{"_id":"60f729358ebc3e7357713a84","slug":"misdeed-by-intoxicating-in-cold-drink-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl771827132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है वीडियो वायरल करने धमकी देकर आरोपी युवक ने उसके साथ डेढ़ साल से दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो साल पहले उनके पड़ोस में सतविंद्र व उसके परिवार ने घर खरीदा था। पड़ोसी होने के कारण उनका एक दूसरे के घर आना जाना हुआ। सतविंद्र की बहन से उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन सतविंद्र ने उससे कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही है। वह सतविंद्र के घर गई तो वहां पर कोई नहीं था। इस पर सतविंद्र ने उससे कहा कि उसकी बहन कुछ देर में आ जाएगी। इसी दौरान आरोपी ने उसे पीने को कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर सतविंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने आरोपी का विरोध जताया। तब आरोपी ने उसे कहा कि उसने उसका वीडियो बनाने के साथ फोटो खींच ली है। यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह इन्हें वायरल कर देगा। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी उसे जिला न्यायिक परिसर के पास और छोटी लाइन स्थित होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे शादी का झांसा देने लगा। यह बात उसने अपनी बहन को बताई। जब सतविंद्र को पता चला कि वे उसकी शिकायत थाने में देने वाले हैं तो उसने उन्हें एक बार फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद भी वह उसे फिर से परेशान करने लगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को दी। उन्होंने महिला थाना पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।