फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Miscreants snatched purse from mother and daughter riding Activa

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवार मां-बेटी से बदमाशों ने छीना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched purse from mother and daughter riding Activa
यमुनानगर। सहेली से मिलकर घर जा रही शिक्षिका रूप नगर कॉलोनी निवासी चंचल यादव व उसकी मां से बाइक सवार दो युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में 20 हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य सामान था। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रूपनगर काॅलोनी निवासी चंचल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। वह अपनी माता शारदा रानी के साथ विष्णु गार्डन में अपनी सहेली के घर आई हुई थी। यहां से वह शाम को एक्टिवा पर लौट रहे थे। पीछे बैठी उसकी मां ने पर्स हाथ में पकड़ा हुआ था। जब वह घर के पास पहुंची और गली में मुड़ने लगी तो पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। जिन्होंने उसकी मां के हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। पर्स में 20 हजार रुपये, आधार कार्ड व अलमारी की चाबी थी। उन्होंने शोर मचाया और उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed