फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Miscreants snatched a bag from a person at a short distance from the police station

Yamuna Nagar News: थाना से चंद दूरी पर बदमाशों ने व्यक्ति से छीना बैग

Tue, 31 Dec 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Dec 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched a bag from a person at a short distance from the police station
यमुनानगर। गांव खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर गैंगवार के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर की घटना अभी सुलझी भी नहीं थी, थाना शहर यमुनानगर से चंद कद दूरी पर तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। यह स्नेचिंग न्यू मार्केट के जगदीप के साथ हुई है। वे देर शाम को थाना के नजदीक बने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में राशि जमा कराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कुछ राशि को एटीएम में जाम करा दिया था 57 हजार रुपये रह गए थे। इसी दौरान तीन युवक एटीएम के अंदर घुस आए और उन्हें हथियार दिखाकर बैग छीन कर फरार हो गए। हालांकि जगदीप ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, किंतु वे उसे धक्का देकर बाइक से तेजी से फरार हो गए।
विज्ञापन

जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे घर से अकेले बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में रुपये जमा कराने के लिए आए थे। जब वे एटीएम में रुपये जमा कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक अंदर घुस आए थे। उधर, बैग छीनकर फरार होने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान थाना यमुनानगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित जगदीप के बयान दर्ज किये। तब जगदीप ने पुलिस को बताया वे बैग छीन कर फरार होने वाले तीन युवक थे । उधर, पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए तुरंत टीमों को लगा दिया है।

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed