फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   miscreants looted 85 thousand

Yamuna Nagar News: बदमाशों ने कट्टे के बल पर 85 हजार लूटे

Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted 85 thousand
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। दो बदमाशों ने बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव नवाजपुर के पास फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में कार्यरत कलेक्शन कर्मचारी सोमवीर को कट्टा दिखाकर साढ़े 85 हजार रुपये लूट लिए। सोमवीर विभिन्न गांवों से कलेक्शन कर नवाजपुर जा रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया।

शामली के गांव फूंसगढ़ निवासी सोमवीर ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में बतौर एसआरओ पद पर कार्यरत है। वह कंपनी में बिजनेस और कलेक्शन का काम करता है। 29 अगस्त को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव दडवा, दामोपुरा और गयाजुद्दीनपुर से कलेक्शन करके गांव नवाजपुर की तरफ जा रहा था। उसके बैग में साढ़े 85 हजार रुपये और दस्तावेज थे। जब वह गांव नवाजपुर के पास पहुंचा तभी सौंदेबांस की ओर से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने अपना मुंह बांधा था। बाइक पर नंबर भी नहीं था। आरोपियों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा कर रोक दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी छाती पर देसी कट्टा सटा दिया और रुपये से भरा बैग छीन लिया। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed