फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Miscreants entered showroom posing customers with intention of robbing In Yamunanagar

Yamunanagar: ग्राहक बनकर शोरूम में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, एक को शोरूम संचालक ने पकड़ा

Wed, 08 Nov 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन यमुनानगर रोड पर मुलतानी फास्ट फूड के सामने यमुना ज्वेलर शोरूम है। शोरूम के संचालक जितेंद्र वर्मा बुधवार दोपहर अपने स्टाफ के साथ शोरूम में मौजूद थे। तभी दो बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुस गए। वह शोरूम में गहने खरीदने का नाटक करने लगे।

विज्ञापन
Miscreants entered showroom posing customers with intention of robbing In Yamunanagar
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में यमुना ज्वेलर शोरूम में ग्राहक बनकर घुसे चार लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। गहने खरीदने के दौरान बदमाशों ने शोरूम संचालक पर पिस्टल तान दी। संचालक जितेंद्र वर्मा ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई में आरोपी ने पिस्टल का बट उनके चेहरे पर मार दिया। बदमाशों ने शोरूम के अंदर तीन से चार फायर भी किए, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। पकड़े गए आरोपी को सीआईए अपने साथ ले गई। गोली चलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। त्योहारों के दिनों में इतनी भीड़ में बाजार में गोली चलने की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन यमुनानगर रोड पर मुलतानी फास्ट फूड के सामने यमुना ज्वेलर शोरूम है। शोरूम के संचालक जितेंद्र वर्मा बुधवार दोपहर अपने स्टाफ के साथ शोरूम में मौजूद थे। तभी दो बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुस गए। वह शोरूम में गहने खरीदने का नाटक करने लगे। तभी दो और बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए। इसी दौरान मौका पाकर एक बदमाश ने जितेंद्र वर्मा पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


जितेंद्र वर्मा पिस्टल को देख कर भांप गए कि कोई गड़बड़ होने वाली है। इसलिए वह तुरंत बदमाश पर लपक पड़े और उसे पकड़ लिया। तभी बदमाश ने खुद को छुड़ाने के लिए उनके चेहरे पर पिस्टल का बट मार दिया। इससे जितेंद्र वर्मा जख्मी हो गए। इसके बावजूद उन्होंने बदमाश को छोड़ा नहीं। इसी दौरान आरोपियों ने शोरूम में तीन से चार फायर किए, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि तीन वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों के दो साथी शोरूम के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो संदिग्ध बाइक बरामद की
मौके पर पहुंची पुलिस ने शोरूम के बाहर खड़ी दो संदिग्ध बाइक को भी बरामद किया। माना जा रहा है कि आरोपी इन्हीं बाइकों पर आए थे। पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पकड़े गए आरोपी को भी पुलिस अपने साथ लेकर गई। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed