{"_id":"5dbc9e3b8ebc3e93df4258d3","slug":"misbehaved-with-a-student-yamuna-nagar-news-knl102780179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने नशा देकर किया रेप, छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने नशा देकर किया रेप, छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में मुलाकात के बाद फेसबुक फ्रेंड ने 19 वर्षीय छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर छात्रा ने होश आने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार को एक कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले आया गया। युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर महिला एएसआई पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान युवती ने बताया कि वह कुछ समय पहले एक दोस्त की शादी में गई थी। जहां उसकी मुलाकात नारायणगढ़ निवासी 23 वर्षीय प्रिंस से हुई। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई। दोनों फेसबुक पर बातें करने लगे। एक दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। तब युवक ने उसको नारायणगढ़ बुलाया। यहां भी दोनों की काफी बहस हुई तो छात्रा ने फोन पटक दिया। जिस पर नारायणगढ़ के प्रिंस ने उसे मना लिया। छात्रा ने बताया कि इस दौरान प्रिंस ने उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि प्रिंस ने बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह परेशान रहने लगी। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। जिस पर पुलिस ने युवक पर नशा देने, दुष्कर्म करने व एससीएसटी एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई कमला कहना है कि नारायणगढ़ निवासी प्रिंस पर जीरो एफआईआर में केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर नारायणगढ़ भेजी जाएगी। अगामी कार्रवाई नारायणगढ़ पुलिस कार्रवाई करेगी।