फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misbehaved after drinking intoxicating tea in hotel, Yamunanagar

होटल में नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved after drinking intoxicating tea in hotel, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तलाक करवाने के बहाने एक युवक वकील से मिलने की बात कहकर महिला को कुरुक्षेत्र ले गया। वहां आरोपी युवक उसे होटल में ले गया। जहां चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींच ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे शहर की एक कॉलोनी में ले गया, जहां उसे कमरे पर रखा और उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक की इस साजिश में उसके परिजनों ने भी साथ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां, पिता, भाई व बहन के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मार्च 2020 में अंबाला के एक गांव में शादी हुई थी। लेकिन अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार से तंग आकर वह अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। अनबन होने पर जून 2020 में वह अपने मायके आ गई। गांव के ही बाबी व उसकी मां के साथ उनकी अच्छी पहचान थी। आरोपी बाबी ने उसे बताया कि वह अपने जानकार वकील से बात करके उसे तलाक करवाकर नौकरी भी दिलवाएगा।
विज्ञापन

नौ जून को आरोपी बाबी उसके घर आया और उसे वकील के पास कुरुक्षेत्र ले गया। वहां कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवाएं गए। इसके बाद आरोपी बाबी उसे चाय पिलाने के बहाने कुरुक्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसे चाय पीने को दी। चाय पीते ही उसे नशा हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी यमुनानगर की एक कालोनी में ले गया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसके लापता होने की शिकायत भी छप्पर थाना पुलिस में दी गई। एक दिन आरोपी बाबी के पिता व बहन उसके पास आए और उसे कोर्ट में ले गए। वहां उन्होंने धमकी देकर आरोपी बाबी के पक्ष में बयान दिलवाए।

इसके बाद आरोपी फिर उसे अपने साथ ले गए। नौ अगस्त को वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपनी मौसी के घर पहुंची। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक बाबी, उसके भाई रवि, मां किरना देवी, पिता मांगा राम, बहन शोभा रानी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई अमरदीप का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed