फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misappropriation of Rs 4 lakh 80 thousand through fake bills

Yamuna Nagar News: फर्जी बिलों से की चार लाख 80 हजार रुपये की हेराफेरी

Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Misappropriation of Rs 4 lakh 80 thousand through fake bills
यमुनानगर। रेलवे रोड पर कमला नगर स्थित पीसी ज्वैलर्स शोरूम में फर्जी बिलों के जरिए चार लाख 80 हजार रुपये हेराफेरी कर ली गई। आरोप शोरूम के तत्कालीन मैनेजर विश्व विजय सिंह सहित चार कर्मियों पर लगा है। शोरूम के नए मैनेजर अमित कुमार त्यागी ने चार्ज संभालकर जांच की तो हेराफेरी का पता चला। शहर पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर विश्व विजय सहित चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दिल्ली की गढ़वाल कालोनी निवासी अमित कुमार त्यागी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सात जनवरी को पीसी ज्वैलर्स शोरूम में बतौर मैनेजर कार्यभार संभाला। उनसे पहले यहां पर तैनात मैनेजर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के आकाश नगर निवासी विश्व विजय सिंह का भुवनेश्वर में शोरूम पर तबादला कर दिया गया था। यहां कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शोरूम के दैनिक खर्चों की जांच की गई तो सामने आया कि अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक चार लाख 80 हजार रुपये की हेराफेरी की गई है। फर्जी बिल बनाकर यह गबन किया गया। इस गबन में तत्कालीन मैनेजर विश्व विजय सिंह, बिलिंग खजांची रामपुरा कालोनी निवासी आरती भोला, बिलिंग खजांची उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के देदारू कलां निवासी रजनीश कुमार, बिक्री कार्यकारी न्यू करतारपुर निवासी पंकज कपूर की मिलीभगत है। उन्होंने इस बारे पीसी ज्वैलर लिमिटेड के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में चारों आरोपियों को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed