फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor girl kidnapped on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा

Sun, 15 Mar 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped on the pretext of marriage
यमुनानगर। शहर के फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की 12 मार्च को सुबह 10 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को सूरज नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed