फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minister Nagar weighed wheat and inspected the sacks in the market

Yamuna Nagar News: मंत्री नागर ने मंडी में गेहूं तुलाई और कट्टों को जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Minister Nagar weighed wheat and inspected the sacks in the market
सरस्वतीनगर। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सरस्वती नगर की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने आढ़तियों की दुकानों के आगे लगी गेहूं की ढेरियों की तुलाई व गेहूं के कट्टों की भी जांच की। किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनी। खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक जतिन मित्तल ने उन्हें खरीद व उठान की पूरी जानकारी दी। मार्केट कमेटी के सचिव अवतार सिंह ने बताया कि अब तक मंडी में 35500 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है तथा 72 फीसदी उठान भी हो चुका है। आढ़तियों द्वारा मंडी के लिए वाटर कूलर की डिमांड की गई।मंत्री ने मार्केट कमेटी के सचिव को आदेश दिए की शीघ्र वाटर कूलर लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गेहूं का वजन इत्यादि ठीक पाया गया। इस मौके पर अक्षय अग्रवाल, राजेश गंदापुरा, अनमोल मित्तल, मनीष गोयल, शशि भूषण, मंडी प्रधान अवतार सिंह, नरेश गर्ग सतीश कुमार, सुरेंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed