फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mining mafia freed tipper from State Enforcement Bureau team

Yamuna Nagar News: राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम से खनन माफिया ने छुड़ाया टिपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia freed tipper from State Enforcement Bureau team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। खनन माफिया ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। पांच-छह लोगों ने ब्यूरो की टीम के कब्जे से अवैध खनिज से भरा एक टिपर छीन लिया। आरोपियों ने जाते समय प्रवर्तन ब्यूरो टीम के सदस्यों को धमकी भी दी कि अगर उन्होंने टिपर रोकने की कोशिश की तो वे उन्हें कुचल देंगे। थाना व्यासपुर पुलिस ने टीम के सदस्य सहायक उपनिरीक्षक जरनैल सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रवर्तन ब्यूरो की एक टीम शनिवार को जिले के व्यासपुर क्षेत्र में खनन खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने बुढ्ढी गांव के पास एक टिपर को रोका जिसमें खनन खनिज कोर-रेत से भरा हुआ था। इस पर प्रवर्तन ब्यूरो की टीम के सदस्यों ने टिपर के चालक से खनिज का ई-ट्रांजिट पास (बिल) दिखाने को कहा, लेकिन उसने दिखाने से मना कर दिया। टीम ने टिपर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इस बीच कार में आए व्यक्ति ने टीम के सदस्यों को धमकाते हुए कहा कि यह टिपर उसका है। इसको लेकर उनमें बहस हो गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आरोपियों के समर्थन में कुछ अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने भी टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने प्रवर्तन टीम के कब्जे से अवैध खनन खनिज कोर-रेत से भरा एक टिपर छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed