{"_id":"651a8760cc5675aac50e2ea6","slug":"mineral-screening-plant-worth-75-lakh-sold-through-illegal-mining-in-yamunanagar-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: अवैध खनन कर 75 लाख रुपये का खनिज स्क्रीनिंग प्लांट बेचा, पटवारी व कानूनगो की रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: अवैध खनन कर 75 लाख रुपये का खनिज स्क्रीनिंग प्लांट बेचा, पटवारी व कानूनगो की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Mon, 02 Oct 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:33 PM IST
सार
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग के निरीक्षक रोहित सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को सीएम फ्लाइंग व खनन विभाग की टीम ने गोहराबानी गांव का निरीक्षण किया था। जहां पर अवैध खनन होता मिला। टीम ने जांच की तो दो जगह पर 25101 टन खनिज की चोरी मिली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनानगर के उपमंडल बिलासपुर के गोहराबानी व नगली-32 गांवों में अवैध खनन कर चोरी की गई खनन सामग्री की कीमत 75 लाख 40 हजार रुपये है। पटवारी व कानूनगो द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई तो उसमें कीमत का खुलासा हुआ। इस मामले में थाना बिलासपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कर्मजीत, परमजीत, प्रवीण कुमार, मुस्तकीन, सालिम, असलम, आरआर स्टोन क्रशर स्क्रीनिंग प्लांट व वैष्णवी स्क्रीनिंग प्लांट के संचालकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग के निरीक्षक रोहित सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को सीएम फ्लाइंग व खनन विभाग की टीम ने गोहराबानी गांव का निरीक्षण किया था। जहां पर अवैध खनन होता मिला। टीम ने जांच की तो दो जगह पर 25101 टन खनिज की चोरी मिली। इसमें चोरी हुए खनिज की कीमत करीब 62 लाख 75250 रुपये, रायल्टी चोरी के 12 लाख 55050 रुपये व 10000 रुपये जुर्माना शामिल है।
विज्ञापन
इससे सरकार को कुल 75 लाख 40300 रुपये का नुकसान हुआ है। जांच में सामने आया कि यह जमीन कर्मजीत, परमजीत व प्रवीण कुमार की है। यहां पर अवैध खनन मुस्तकीन, सालिम व असलम द्वारा किया गया है। अवैध खनन कर गांव नगली-32 स्थित आरआर स्टोन क्रशर स्क्रीनिंग प्लांट व वैष्णवी स्क्रीनिंग प्लांट पर भेजा जा रहा है। जबकि इस क्षेत्र में खनन ठेका की लीज भी खत्म हो चुकी है। वर्तमान में कोई भी ठेका लीज पर नहीं है। इसके बावजूद यहां पर अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन