{"_id":"66e218f4afb5c052e80fbd07","slug":"mineral-material-was-extracted-at-night-through-fake-e-boats-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125181-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रात में फर्जी ई रवाना के जरिए निकाली जाती थी खनिज सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रात में फर्जी ई रवाना के जरिए निकाली जाती थी खनिज सामग्री
Thu, 12 Sep 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एचएमजीआईएस पोर्टल पर फर्जीवाड़ा कर ई रवाना के जरिए खनन सामग्री बेचने के मामले में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने डेकडीवाला निवासी योगेश कुमार को रिमांड पर लिया हुआ है। आरोपी से पूछताछ में कई स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों व ट्रांसपोर्टरों के नाम सामने आए हैं। अब पुलिस उनकी भी तलाश में है। पुलिस की जांच में सामने आया कि योगेश अवैध खनन कर स्क्रीनिंग प्लांटों पर माल भिजवाता था। रात के अंधेरे में फर्जी ई रवाना के जरिए खनिज सामग्री निकाली जाती थी। जिससे राजस्व की चोरी की जा रही थी।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस केस में तफ्तीश चल रही है। फर्जी ई रवाना के जरिए फर्जीवाड़ा हुआ है। इस केस में अब तक चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आरोपी योगेश से रिमांड के दौरान कार, नकदी व दो मोबाइल बरामद किए हैं। उससे पूछताछ में इस फर्जीवाड़े में शामिल कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही उन्हें भी काबू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए 25 दिसंबर 2023 को एचएमजीआईएस (हरियाणा माइन्स एंड जियोलॉजी इंफोर्मेशन सिस्टम) पोर्टल जारी किया। खनन कारोबार करने वाली फर्में इस पोर्टल के जरिए ही खनन कारोबार कर सकती है। इस पोर्टल पर खनन की खरीद व बिक्री से संबंधित जानकारी दर्ज करना होता है। इसके बाद ही परमिट जारी किया जा सकता है। बिलासपुर पुलिस ने 28 अगस्त को खान एवं भू खनन अधिकारी निरंजन कुमार की शिकायत पर जैतपुर क्षेत्र में पोर्टल पर फर्जी ई-रवाना जारी कर अवैध खनन करने का केस दर्ज किया था। निरंजन ने बताया था कि गांव जैतपुर के समीप खनन जाेन में आरके ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से पोर्टल पर अवैध तरीके से ई रवाना जारी किए जा रहे है। उन्होंने मौके पर जांच की तो गांव के समीप आसपास के क्षेत्र में एमआर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कोई फर्म नहीं मिली है। फर्जी कंपनी के द्वारा एचएमजीआईएस पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से ई रवाने जारी किए जा रहे है। जबकि विभाग के द्वारा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खरीद बंद है और ई रवाना जारी नहीं किए गए। मामले की सूचना मिलते ही एसएचओ राय सिंह व खनन विभाग के अधिकारियों ने जैतपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। तब अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस की जांच की तो पता चला कि खनन माफिया ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों से मिलीभगत कर बंद पड़े पोर्टलों की आईडी जनरेट कराई। वहां पर मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी तक बदल दी। जिससे ओटीपी उनके पास आने लगी। इसके माध्यम से ई रवाना जारी कर अवैध रूप से खनिज सामग्री बेची गई। जांच में इस केस में पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास निवासी करतार सिंह, गांधी धाम जगाधरी निवासी अमरेंद्र सिंह, जय सिटी जगाधरी निवासी हरजीत सिंह, सावनपुरी निवासी गुलशन गेरा की संलिप्तता मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस ने डेकडीवाला निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ है।