फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Milk in particular young woman burning to death in PGI

मिल्क खास में जलाई गई युवती की पीजीआई में मौत

Sun, 06 Jul 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 06 Jul 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Milk in particular young woman burning to death in PGI
क्षेत्र के गांव मिल्क खास में एक सप्ताह पहले कुछ युवकों द्वारा मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई युवती की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

शुक्रवार देर रात युवती तनूजा ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। तनुजा को 29 जून को पीजीआई में भर्ती किया गया था। तनूजा की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। तनूजा के परिजनाें को सांत्वना देने के लिए उसके घर में ग्रामीणों और आसपास के लोगाें का तांता लग गया।

तनूजा की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पिता भी अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। इस बारे में बिलासपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि उन्हें तनूजा की मौत की सूचना सुबह मिली है। तनूजा की मौत के बाद मुख्य आरोपी अमरदीप और गुलाबा के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह है मामला
गत 29 जून की रात को मिल्कखास में रहने वाले सुरेशपाल की 18 वर्षीय बेटी तनूजा को गांव के ही अमरदीप और गुलाबा ने रात को घर में घुसकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लगा दी थी। अमरदीप और गुलाबा सुरेशपाल के घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर ऊंची आवाज में गाने बजा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश पाल ने उन्हें घर के आगे डेक न बजाने को कहा। इस पर अमरदीप और गुलाबा सुरेशपाल से उलझ गए। यह मामला पंचायत तक पहुुंचने के बाद सरपंच ने दोनों पक्षों में सुलह करवा दी। लेकिन बाद में इन दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ रात को सुरेश पाल के घर में घुसकर मारपीट की और तनूजा पर तेल छिड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed