फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students at the school made neem and rose soap

Yamuna Nagar News: स्कूल में विद्यार्थियों ने बनाया नीम और गुलाब का साबुन

Fri, 30 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Students at the school made neem and rose soap
कार्यक्रम के दौरान साबुन तैयार करतीं छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुंदियाना में कुशल भारत चैलेंज के तहत विद्यार्थियों ने नीम और गुलाब का साबुन तैयार किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नए कौशल सीखने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
प्राचार्य सतीश सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार साबुन बनाने की परियोजना चुनी और उत्साह से इसमें भाग लिया। फिलहाल विद्यालय स्तर पर नीम और गुलाब की साबुन तैयार की गई हैं। भविष्य में हल्दी, चंदन और एलोवेरा सहित अन्य प्रकार की साबुन बनाने की योजना है।
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है। इससे बच्चे उत्पाद तैयार करने, प्रबंधन और व्यवसाय की बुनियादी प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे। भविष्य में इन उत्पादों को समाज में बेचने की संभावनाओं पर भी काम किया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशल भारत चैलेंज के तहत प्रदेशभर में इस प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। ऐसी परियोजनाओं से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मक सोच और उद्यमिता की भावना विकसित होती है। वहीं, उन्हें भविष्य में रोजगार तलाशने के बजाय अपना काम शुरू करने के लिए भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed