फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Providing assistance for building homes for the needy and for the marriages of daughters

Yamuna Nagar News: जरूरतमंतों के घर बनाने व बेटियों की शादी में कर रहे मदद

Fri, 30 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Providing assistance for building homes for the needy and for the marriages of daughters
कन्या की शादी के लिए सामान भेंट करते महाकाल ग्रुप के पदा​धिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जरूरतमंद बेटी की शादी में सहारा बनना और किसी बेघर परिवार को छत दिलाने में मदद करना सच्ची समाजसेवा है। इसी भावना के साथ जिले का महाकाल ग्रुप काफी समय से कन्याओं की शादी से लेकर बीमार लोगों के इलाज, जरूरतमंद परिवारों को राशन और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन कर रहा है।

ग्रुप के अध्यक्ष नितिन गुर्जर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। ग्रुप अब तक 88 गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग कर चुका है। कन्या को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ शादी में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान भी दिया जाता है। इसके अलावा आठ गरीब परिवारों के मकान बनवाने में सहयोग किया गया है।
विज्ञापन


ग्रुप सात जरूरतमंद परिवारों को हर महीने निशुल्क राशन वितरित कर रहा है। इससे आर्थिक कमजोर परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए भी टीम के सदस्य आपसी सहयोग से आर्थिक सहायता जुटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी ग्रुप की सक्रिय भागीदारी है। रेलवे स्टेशन पर लगातार छह महीने तक भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं पिछले तीन वर्षों से लगातार छबील लगाकर लोगों को सेवा प्रदान की जा रही है। अब तक पांच रक्तदान शिविर लगा जा चुके हैं, जिनमें करीब 300 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।


खेलों से नशे के खिलाफ कर रहे जागरूक
ग्रुप के अध्यक्ष नितिन गुर्जर ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गांव बैंडी में क्रिकेट, जाफरपुर में कबड्डी और घोड़ोपीपली में वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। ग्रुप का मानना है कि युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष अरुण कुमार, जिला अध्यक्ष सम्मी गुप्ता, धीरज गुप्ता, जाफरपुर के सरपंच बिंद्र, अनिल कश्यप, सुभाष कश्यप, विनोद कांबोज, शिवम कांबोज और मनोज कोहली सहित अन्य सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed