{"_id":"6ae3a4cbad2124feca0b439f","slug":"impact-of-changing-weather-rise-in-patients-with-throat-infections-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165379-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बदलते मौसम का असर, बढ़े गले के संक्रमण के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बदलते मौसम का असर, बढ़े गले के संक्रमण के मरीज
Fri, 30 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी कतार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण जिला नागरिक अस्पताल में गले के संक्रमण के मरीजों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। इसके साथ ही वायरल बुखार, एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
किसी को गले में सूजन और खांसी की शिकायत है तो कोई नाक बहने, बार-बार छींक आने और आंख-कान में खुजली से परेशान है। डॉक्टरों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल के मरीजों की संख्या में भी कमी नहीं आ रही है।
जिला नागरिक अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शशि ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण गले में संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़े हैं। पहले की तुलना में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना तक हो गई है। गले में संक्रमण के साथ मरीजों को बुखार, खांसी और कमजोरी की शिकायत हो रही है। वहीं, एलर्जी के कारण नाक, कान और आंखों में खुजली की समस्या भी सामने आ रही है। कुछ मरीजों को नाक बहने, लगातार छींक आने और गले में सूजन की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
डॉ. शशि के अनुसार, मौसम में उतार-चढ़ाव का असर एलर्जी और अस्थमा से पीड़ित लोगों पर भी पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को सांस लेने में परेशानी समेत अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा : डॉ. अनुज
उप जिला अस्पताल जगाधरी के एसएमओ डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि बीते सप्ताह मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। इसके बावजूद वायरल के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुखार से पीड़ित मरीजों में कमजोरी, थकान और सिर भारी रहने जैसी शिकायतें मिल रही हैं। मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। लोगों को साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए और संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार बुखार, गले में अधिक सूजन या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।