{"_id":"6b0b29b24b0b3ca5fa054b7c","slug":"middlemen-are-taking-advantage-of-the-sugar-mill-closure-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166835-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शुगर मिल बंद होने का बिचौलिये उठा रहे फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शुगर मिल बंद होने का बिचौलिये उठा रहे फायदा
Sun, 29 Nov 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में छछरौली मोड़ पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉलियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में पेराई शुरू नहीं होने का फायदा अब बिचौलिये उठा रहे हैं। व्यासपुर में छछरौली मोड़ पर गन्ने की मंडी लग रही है। यहां बिचौलिये किसानों से गन्ने की वैरायटी के अनुसार 300 से 370 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद कर रहे हैं। किसी का गन्ना 400 रुपये तक भी ले लिया जाता है।
वहीं सरकार की ओर से गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। ऐसे में किसानों को निर्धारित भाव से काफी कम कीमत मिल रही है। व्यासपुर में लगने वाली इस मंडी में बिचौलिये किसानों से गन्ना खरीदकर क्रशरों पर सप्लाई करते हैं। यहां गन्ने की गुणवत्ता और वैरायटी के अनुसार कीमत तय की जाती है।
क्रशरों पर सीधे गन्ना बेचने की स्थिति में किसानों को भुगतान मिलने में कुछ दिन की देरी हो जाती है, जबकि मंडी में गन्ना बेचने पर उन्हें मौके पर ही भुगतान कर दिया जाता है। इसी वजह से कई किसान सीधे क्रशरों पर जाने के बजाय मंडी में गन्ना बेचने को प्राथमिकता देते हैं। बिचौलिये इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर किसानों से कम कीमत पर गन्ना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर और जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि मंडी में किसानों का गन्ना कम भाव पर खरीदा जा रहा है। जब सरकार ने गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है तो किसानों को इसी भाव के अनुसार कीमत मिलनी चाहिए।
किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे कम दाम पर गन्ना खरीदना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंडी में निर्धारित भाव से काफी कम कीमत पर गन्ने की खरीद जारी रही तो किसान संगठन इस मामले को गंभीरता से लेंगे और मंडी की भी खबर ली जाएगी।