{"_id":"6ac2b49d338974b310098f5a","slug":"middle-aged-man-killed-after-being-hit-by-a-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164028-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Mon, 05 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जगाधरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अमृतसर से दरभंगा जा रही 15212 जननायक एक्सप्रेस से उतरते समय उसका पैर ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने से हादसा हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह के अनुसार जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास रेलवे पटरी पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
कमर पर गंभीर चोट होने के कारण प्रारंभिक जांच में मामला चलती ट्रेन से उतरते समय हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मृतक की तलाशी लेने और आसपास के क्षेत्र में जांच करने पर भी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सुराग नहीं मिला। मृतक ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके पैरों में जूते या चप्पल भी नहीं थे।
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति कहां से आया था और किस परिस्थिति में ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।
इसके अलावा दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी सूचना भेजी गई है, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।