{"_id":"680bff45bca0b224d3096782","slug":"message-of-protection-from-malaria-given-through-posters-and-speech-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136776-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोस्टर और भाषण से दिया मलेरिया से बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोस्टर और भाषण से दिया मलेरिया से बचाव का संदेश
Sat, 26 Apr 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विश्व मलेरिया दिवस पर अर्बन हेल्थ डिस्पेंसरी गांधी नगर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी उपस्थित रहीं। जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी, एमओ डॉ. वनीला ने लोगों को मलेरिया से बचाव व लक्षणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मलेरिया रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के विषय में जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ हुई।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल लेबर कॉलोनी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मलेरिया की रोकथाम विषय पर रचनात्मक पोस्टर बनाए गए। भाषण प्रतियोगिता एवं नाटक में डॉ. जेपी शर्मा स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा मलेरिया पर प्रभावशाली भाषण एवं जागरूकता नाटक प्रस्तुत किए गए। संवाद