{"_id":"699b5178607d333c9709bf56","slug":"message-of-harmony-given-in-hindu-conference-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-151829-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हिंदू सम्मेलन में दिया समरसता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हिंदू सम्मेलन में दिया समरसता का संदेश
Mon, 23 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में ज्वाला माता का स्वागत करते लोग। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।
सम्मेलनों की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन से की गई। कई स्थानों पर समरसता भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहले से ही घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए गए थे। मंच से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया गया।
लक्ष्मीनारायण मंदिर, अमर पैलेस और गूगा माड़ी मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में ज्वाला माता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा, भारतीय संस्कृति की महानता और समाज में संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, सेवा भावना और संस्कारों में निहित है। हिंदू धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पवित्र शैली है। उन्होंने युवाओं से नशा और कुरीतियों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
एकजुटता और संस्कारों पर दिया गया जोर
यमुनानगर। रामपुरा बस्ती मंडल स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मान सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को जाति-वर्ग के बंधनों से ऊपर उठकर अपनी पहचान समझनी होगी। जब समाज एकजुट होगा, तभी उसकी सामूहिक शक्ति प्रभावी रूप से सामने आएगी। इस्कॉन के दिव्य पुरुष महाराज ने परिवारों में संस्कारों के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि बच्चों को मंदिर ले जाकर उन्हें पूजा-अर्चना का महत्व समझाया जाए। मजबूत परिवार ही सशक्त समाज और राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। संवाद
संयुक्त परिवार व्यवस्था पर दिया बल
जगाधरी। शहर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का संदेश दिया गया। आचार्य विपिन शास्त्री ने संयुक्त परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया। मुख्य वक्ता भारत भूषण ने समाज परिवर्तन के लिए पांच सूत्र प्रस्तुत करते हुए संवाद और संस्कारों को बनाए रखने का आह्वान किया। साध्वी अमृता दीदी और ममता शर्मा ने महिला सशक्तिकरण व संस्कृति संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। संवाद
सनातन मूल्यों के संरक्षण का आह्वान
व्यासपुर। खंड के गांव हैबतपुर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीवासी कौशिक द्वारा हनुमान चालीसा पाठ से हुई। विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि राजिंद्र जयधरी ने कहा कि सनातन धर्म मानवता, सेवा और संस्कारों का संदेश देता है। धनश्याम ने संघ के कार्यों की जानकारी दी। पंडित नेत राम सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। अंत में उपस्थित जनों ने सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद
जाति से ऊपर उठने की अपील
जगाधरी। जय सिटी स्थित गुलाब नगर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। देशभर में एक लाख हिंदू सम्मेलनों की शृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठाकर एक मंच पर लाना रहा। सम्मेलन में संत जसदीप सिंह, संत विनयस्वरुप जी ब्रह्मचारी और विभाग कार्यवाह राम कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उज्जैन से आए कवि विवेक शर्मा व राकेश शर्मा ने देशभक्ति गीतों व कविताओं से माहौल को जोशीला बना दिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
राष्ट्र रक्षा के प्रति रहें जागरूक : साध्वी अमृता
जगाधरी। प्यारे जी मंदिर परिसर में कल्याण नगर बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जाति-पाति की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई के नारों से वातावरण गूंज उठा। साध्वी अमृता दीदी ने भारतीय संस्कारों और राष्ट्र रक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महामंडलेश्वर संत वाल्मीकि चेतनानंद महाराज व गणेश दास महाराज ने सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता पर बल दिया। कवि विवेक शर्मा ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद