{"_id":"68657efda962a0d5b10c0804","slug":"message-given-to-adopt-cleanliness-and-get-rid-of-diseases-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-140180-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ का दिया संदेश
Thu, 03 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और लोगों को बरसाती सीजन में बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया है। अभियान के तहत नगर निगम की स्वच्छता टीम ने बुधवार को शहर के रवि नगर व गोबिंदपुरा में लोगों को जागरूक किया।
निगम की आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल ने बताया कि सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का उद्देश्य बंद नालियों, कूड़े के ढेर, जल भराव से निपटने और स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित करके सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत उन्होंने लोगों को जल जनित और वेक्टर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के फैलने से रोकने के लिए उन्हें अपने आसपास गंदा पानी एकत्रित न होने देने और सफाई का विशेष ध्यान रखने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को जलभराव व गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक किया गया कि वे घर का सूखा व गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित कर निगम के वाहन में डालें। आसपास गंदा पानी एकत्रित न होने दें। यदि पानी जमा है तो निकासी के लिए नगर निगम को सूचना दें।