फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meritorious students were honored

Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि व समाज के लोग। संवाद - फोटो : घर की आलमारी में ​बिखरा पड़ा सामान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। वैश्य समाज व्यासपुर की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफएससी जतिन मित्तल , बीडीपीओ आस्था गर्ग, मुख्य रूप से मौजूद रहे। अजय अग्रवाल वशिष्ठ अतिथि रहे। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर समाज के लोगों के साथ मिलकर माल्यार्पण किया। वैश्य धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के मेधावी बच्चों को जतिन मित्तल व आस्था गर्ग ने सम्मानित किया। अतिथियों का वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जतिन मित्तल ने कहा कि महाराज अग्रसेन ने समानता, सहयोग और परोपकार का जो संदेश दिया था, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। वैश्य समाज ने हमेशा से देश और प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षिक उन्नति में अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर हौसला बढ़ाया गया। बीडीपीओ आस्था गर्ग ने कहा कि नई पीढ़ी ही समाज का भविष्य है और शिक्षा ही उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। बच्चों को मेहनत और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अशोक गर्ग ने बताया कि महाराज अग्रसेन जी ने जीवन भर सेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। इस अवसर पर वैश्य सभा प्रधान अशोक गर्ग, खजांची अरविंद मंगला, मोहनलाल गर्ग, संयोजक मा. रविभूषण, रोबिन अग्रवाल, पुनीत गोयल, मा. जयप्रकाश मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed