फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meritorious students from the Haryana and CBSE Boards will be honored today

Yamuna Nagar News: हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों का आज होगा सम्मान

Sat, 30 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students from the Haryana and CBSE Boards will be honored today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला की तरफ से शनिवार सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन शहर की छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में सुबह 9:30 बजे होगा।
कार्यक्रम में जिले के 150 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पहल के माध्यम से जिले के मेधावी विद्यार्थियों को एक भव्य मंच से सम्मानित किया जा रहा है। भविष्य ज्योति कार्यक्रम में हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 10वीं और 12वीं में अपने स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सम्मानित होने को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, पुलिस अधीक्षक कमलजीत गोयल टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। विद्यार्थियों के साथ शिक्षा श्रेष्ठ में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षिक व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए पहले से ही विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाया गया था।

अमर उजाला का उद्देश्य हमेशा से युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा है। भविष्य ज्योति न केवल एक पुरस्कार है, बल्कि यह छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है, जो उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस जैसे बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed