{"_id":"616737fa6c052b09e475483a","slug":"merit-list-of-iti-released-on-the-third-day-fewer-students-arrived-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86428011","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन आईटीआई की मेरिट लिस्ट जारी, कम विद्यार्थी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन आईटीआई की मेरिट लिस्ट जारी, कम विद्यार्थी पहुंचे
विज्ञापन
आईटीआई में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करते स्टाफ सदस्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो दिन की देरी के बाद बुधवार को आईटीआई दाखिला के लिए विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी हो पाई। लिस्ट अब तक के सबसे उच्चस्तर 99 प्रतिशत रही। पहले दिन 747 विद्यार्थियों को सीट जारी की गई। लेकिन मात्र 103 विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। विद्यार्थियों के संस्थान न पहुंचने के कारण प्रक्रिया में और अधिक देरी हो गई है।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सभी बोर्ड की कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इससे कॉलेज सहित सभी तकनीकी व प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वालों की संख्या भी अधिक है। इस बार आईटीआई में भी आवेदन सीट से दस गुना अधिक हुए। केवल यमुनानगर आईटीआई में कुल 1320 सीट के लिए 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
पहली लिस्ट के विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच और सीट अलॉट करने का वीरवार को अंतिम दिन है। शेड्यूल के अनुसार 11 अक्तूबर को लिस्ट जारी होनी ती। दस्तावेज जांच कर 14 अक्तूबर तक सीट अलॉट की जानी थी। लिस्ट दो दिन देरी से जारी हुई। जिस कारण दस्तावेज जांच और सीट अलॉट करने के लिए कुल दो ही दिन बाकी थे। बुधवार को पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही। इस दौरान कुल 38 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। वहीं 103 के दस्तावेजों की जांच कर उनकी कॉउंसलिंग की गई है। सीट अलॉट के बाद विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
काउंसिलिंग के लिए 103 विद्यार्थी पहुंचे
यमुनानगर आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने बताया कि पहली लिस्ट में 747 विद्यार्थियों के नाम है। संस्थान में काउंसिलिंग के लिए कुल 103 विद्यार्थी ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि संस्थान में काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी संस्थान पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करवाएं और कॉउंसलिंग में हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट 18 अक्तूबर को जारी होगी।