फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mercury drops 2.8 degrees amidst light drizzle and strong winds

Yamuna Nagar News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से 2.8 डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 31 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 31 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops 2.8 degrees amidst light drizzle and strong winds
बूंदाबांदी के दौरान छतरी लेकर सड़क पार करता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को बदले मौसम ने शनिवार को काफी राहत दी। दोपहर बाद आसमान में अचानक घने बादल छा गए। बादलों की गर्जना, बिजली की चमक और तेज हवा के बीच हुई बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। साथ ही अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री गिर गया।

घने काले बादल छाने से दिन में भी शाम जैसा नजारा देखने को मिला और लोगों ने इस सुहाने मौसम का खूब लुत्फ लिया। शनिवार की शुरुआत सुबह साफ मौसम व सामान्य धूप के साथ हुई। इस दौरान मंद-मंद चलती रही हवा में भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडक रही। सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले दिखाई दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मौसम पूरी तरह पलट गया। इस दौरान आसमान घने काले बादलों से भर गया और तेज हवा चली। इसके साथ बादलों की गरजन व आसमान में चमकती बिजली ने बारिश की संभावना प्रबल कर दी। दोपहर करीब ढाई बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब एक घंटा चली बूंदाबांदी से तापमान में काफी कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस था, जिसके मुकाबले शनिवार को 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई इस कमी से उमस और गर्म हवा का प्रभाव भी कम हो गया।
इसके साथ 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। हालांकि बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद वातावरण में ठंडक महसूस की गई। मौसम सुहावना होने का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया और बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली।


दूसरी तरफ मौसम विभाग ने रविवार को भी जिले में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी का असर और कम होगा तथा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed