फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mercury dropped due to rain, problems increased due to waterlogging

Yamuna Nagar News: बारिश से गिरा पारा, जलभराव से बढ़ी परेशानी

Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to rain, problems increased due to waterlogging
यमुनानगर। जिले में 36 घंटे से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वीरवार सुबह शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। इससे जिले का पारा 33 डिग्री से लुढ़क कर 26 डिग्री पर आ गया है। दो दिन में ही पारा सात डिग्री तक कम हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री कम होकर 23 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार हो रही बारिश से पानी सड़कों के किनारे भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार सुबह आठ बजे से लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसतन सात एमएम बारिश हो चुकी थी। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश प्रतापनगर में 12 एमएम व साढौरा में 10 एमएम हुई। वहीं सबसे कम बारिश तीन एमएम बिलासपुर में हुई। शक्रवार सुबह बारिश थम गई थी। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। दोपहर को मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी। काले बादल उमड़ आए। दोपहर करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं कम बारिश हुई। दिनभर हुई बारिश के कारण वीरवार रात लोगों कंबल तक ओढ़ कर सोना पड़ा। दो दिन से लोगों ने अपने एसी भी नहीं चलाए हैं। बारिश के कारण लोगों को गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली है। माना जा रहा है कि अब गर्मी का असर कम होगा क्योंकि बारिश से तो बदलाव आया ही है। वहीं कुछ राज्यों में पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी का असर भी जिले में दिखाई देगा। इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन

--------
किसानों को डर कहीं हवा न चल जाए
रूक-रूक कर हो रही बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। परंतु किसानों को इस बात का डर है कि कहीं तेज हवा न चल जाए। हवा से धान की फसल का खेतों में बिछने का खतरा रहता है। क्योंकि दो दिन से हो रही बारिश से धान के पौधे भारी हो जाते हैं। थोड़ी सी हवा चली नहीं की वह जमीन पर बिछ जाएंगे, जिससे किसानों को नुकसान होगा। किसान मंदीप सिंह, रामबीर चौहान, फूल चंद ने बताया कि अब धान की फसल धीरे-धीरे पकनी शुरू हो जाएगी। परंतु हवा चली तो नुकसान भी उठाना पड़ जाएगा। इसलिए खेतों में पानी निकासी का प्रबंध कर रहे हैं ताकि पानी जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

जिले में कहां कितनी हुई बारिश:
तहसील एमएम
जगाधरी 04
बिलासपुर 03
रादौर 05
छछरौली 07
सरस्वतीनगर 06
साढौरा 10
प्रतापनगर 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed