फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Merchant Navy job of securing eight lakh 36 thousand deceived

मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख 36 हजार ठगे

Mon, 30 Jun 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला/ब्यूरो, यमुनानगर Updated Mon, 30 Jun 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy job of securing eight lakh 36 thousand deceived
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख 36 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना छछरौली पुलिस ने कड़कौली निवासी सुभाषचंद की शिकायत पर अंबाला कैंट के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुभाषचंद ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का मर्चेंट नेवी में जाना चाहता था। इस दौरान उनका संपर्क अंबाला कैंट के कर्णपुरी निवासी विक्रम से हुआ।

विक्रम ने उन्हें बताया कि वह युवाओं को मर्चेंट नेवी में जॉब दिलाता है। सुभाषचंद ने उसकी बातों में विश्वास करके अपने बेटे कुशलपाल को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने को कहा।
विज्ञापन


विक्रम ने इसके एवज में आठ लाख 36 हजार रुपये की डिमांड की। सुभाषचंद ने वर्ष 2013 में विक्रम को दो किश्तों में यह रकम दे दी। उन्होंने विक्रम को छछरौली तहसील में यह रकम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय बीतने के बाद भी विक्रम ने कुशलपाल की मर्चेंट नेवी में नौकरी नहीं लगवाई। इसी दौरान कुशलपाल की मौत हो गई। सुभाषचंद ने विक्रम से रकम वापस मांगी तो उसने देने में आनाकानी की।

इस पर सुभाषचंद ने छछरौली थाने में विक्रम के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। इस मामले के जांच अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पिस्तौल दिखाकर टाइपिस्ट से बैग लूटा

यमुनानगर के जगाधरी-बिलासपुर रोड पर शनिवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने नारायणगढ़ के एक व्यक्ति से पिस्तौल दिखाकर बैग छीन लिया।

बैग में जरूरी कागजात थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के हमीदपुर निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह बराड़ा तहसील में टाइपिस्ट है।

शनिवार को वह किसी काम से यमुनानगर आया था। देर शाम को वह बाइक पर नारायणगढ़ की ओर जा रहा था। रात करीब 7:30 बजे जब वह जगाधरी-बिलासपुर रोड पर महमूदपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो पीछे से पल्सर बाइक पर दो युवक आए।

उन्होंने कमल की बाइक के आगे मोटरसाइकिल अड़ाकर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद युवकों ने पिस्तौल निकालकर कमल के ऊपर तान दी और कमल के पास मौजूद बैग लेकर फरार हो गए।

उनके जाने के बाद कमल ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचनी दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने तुरंत बिलासपुर पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर पल्सर सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। बाद में पुलिस ने कमल की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी।


जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया गया है। पल्सर सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

टावर लगाने के नाम पर एक लाख 68 हजार ठगे


जठलाना में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने ग्रामीण से लाखों रुपये ठग लिए। जठलाना पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर एक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत जालसाजी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जठलाना निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक कंपनी की ओर से गांव जठलाना में मोबाइल टावर लगाने की योजना पर कार्य चल रहा था।

इसी दौरान कंपनी का एक  कर्मचारी उत्तर प्रदेश निवासी रोहित मिश्रा उसके पास आया और उसे भूमि पर मोबाइल टावर लगाने की बात कही।

इसके बदले उसे प्रतिमाह किराया देने की बात कही। रोहित मिश्रा ने उसकी भूमि पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर उससे एक लाख 68 हजार 250 रुपये ले लिए।

लेकिन उसकी भूमि पर मोबाइल टावर नहीं लगवाया। राजेश ने रोहित मिश्रा से अपनी राशि वापस मांगी। लेकिन उसने उसकी राशि उसे देने से इंकार कर दिया।

जठलाना पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत रोहित मिश्रा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed