{"_id":"68c70b5bc0d93a69a2002b46","slug":"memorandum-submitted-to-get-rid-of-jam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143862-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जाम से निजात दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जाम से निजात दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन
Mon, 15 Sep 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते कॉलोनी के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ग्रीन पार्क समेत आधा दर्जन कॉलोनियों के लिए जी का जंजाल बनी रामपुरा कार मार्केट की समस्या को लेकर लोग यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा को मिले। उन्होंने समस्या के समाधान का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
ग्रीन पार्क कॉलोनी फेस वन व टू के सदस्यों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। काॅलोनी निवासी सुभाष दत्ता, लवली गांधी, नरेश मेहता, राजेश विनायक, ओम प्रकाश भाटिया, सिद्धार्थ नैयर, धीर सिंह सैनी ने बताया कि नेक्सा शोरूम के सामने रामपुरा कॉलोनी में कार मार्केट है। इसी मार्ग से निकलकर आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनी के लोगों को आना जाना पड़ता है।
यह सड़क 60 फीट चौड़ी है। कार रिपेयर करने वाले मैकेनिक सड़क के बीचों बीच कार को खड़ा कर रिपेयर करना आरंभ कर देते हैं जिसके चलते दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पाते। इसी कारण लोगों को जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ता है। कॉलोनी निवासी अशोक मक्कड़, ओम प्रकाश कपूर, सुरेंद्र वर्मा, सचिन बंसल, पुष्पेंद्र बहल, नरेश नागपाल ने बताया कि पहले भी इस संबंध में आवाज उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दुकानदारों का रोजगार समाप्त करना नहीं चाहते, लेकिन दुकानदार अगर अपनी हद में ही काम करें तो हमें आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से अर्थी लेकर लोग श्मशान घाट भी जाते हैं।
इसी मार्ग पर सरकारी स्कूल भी है। इस सबके बावजूद दुकानदार अपनी हद में काम करने के बजाय जाम लगाने का काम करते हैं। प्रशासन ने पहले सड़क के दोनों तरफ 15-15 फीट पर पीली पट्टी लगा दी थी। यह पट्टी अब मिट गई है, जिले दोबारा लगानी चाहिए।