फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted to Agriculture Minister for demands

Yamuna Nagar News: मांगों के लिए कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Apr 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Agriculture Minister for demands
रादौर। रादौर, लाडवा व बाबैन पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की। दुकानदारों ने पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर एसोसिएशन प्रधान रादौर संजय शर्मा, प्रधान लाडवा नीरज गोयल, बाबैन प्रधान पिंकी बाबैन के नेतृत्व में कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से मांगें पूरी की गुहार लगाई। इस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री को सौंपे ज्ञापन में दुकानदारों ने कहा कि सरकार की ओर से नकली बीज व दवा साबित होने पर कंपनी के साथ साथ डीलर पर भी कानूनी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान किया गया है। यह गलत है। उनकी मांग है कि नकली बीज व दवा साबित होने पर सरकार संबंधित कंपनी के खिलाफ ही कार्रवाई करे, न कि डीलर पर कार्रवाई करे। डीलर कंपनियों से माल खरीदकर किसानों को बेचते हैं। कृषि मंत्री ने डीलरों को उनकी मांग पूरी कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed