फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted for restoration of old pension

Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for restoration of old pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर काले बिल्ले, पट्टियां बांध कर काले दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिले भर के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी शामिल हुए।
प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए समिति के जिला कोऑर्डिनेटर राजेश अत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को एक अगस्त से नई पेंशन प्रणाली और एकीकृत पेंशन योजना में से एक को चुनने का विकल्प दिया है। परंतु इनमें से किसी को भी चुनना कर्मचारियों के हितों की पूर्ति नहीं करती और यह केवल एक छलावा है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना ही एकमात्र स्थायी, विश्वसनीय और गरिमापूर्ण पेंशन प्रणाली है जो सेवानिवृत्त कर्मचारी को सुरक्षा देती है। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें ओपीएस को़ लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। ज्ञापन में यूपीएस की कमियों और कर्मचारियों की असुरक्षा की स्थिति को विस्तार से उल्लेखित किया गया है। प्रदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, क्लर्क वर्ग व अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed