फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum regarding problems in Ratauli submitted to the Mayor

Yamuna Nagar News: रटौली में समस्याओं का मेयर को सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum regarding problems in Ratauli submitted to the Mayor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर-निगम के वार्ड एक में आने वाले गांव रटौली की समस्याओं व मांगों को लेकर डाॅ. भीमराव आंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारी व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मेयर सुमन बहमनी से उनके आवास पर मिला। ग्रामीणों ने ज्ञापन मेयर को सौंपा। मेयर ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नंदलाल, कर्मचंद रटौली, रविंद्र सिंह, महिंद्र कुमार, सुशील कुमार, प्रेम व नरेश ने मेयर को बताया कि गांव रटौली में एससी बस्ती लाल में डोरे के अंतर्गत एक तालाब है जो बहुत ही पुराना है। वह गंदगी और घास फूंस से भरा अटा पड़ा है। तालाब में जहरीले जीव जंतु भरे पड़े हैं जो कि आसपास रहने वालों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

तालाब की साफ सफाई शीघ्र कराई जाए। सीवरेज न होने की समस्या, गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले भी टूटे हुए हैं। एससी बस्ती में पानी की बहुत समस्या है। वहां पानी बहुत ही कम आता है। पानी को लेकर लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बस्ती में नया ट्यूबवेल लगवाया जाए ताकि पानी की समस्या खत्म हो जाए। गांव रटौली में आंगनबाड़ी जिस भवन में चल रही है उसकी हालत खस्ताहाल है, उसे दोबारा बनाया जाए। आंगनबाड़ी में बच्चों व स्टाफ के लिए शौचालय की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed