फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum in the name of CM handed over to SDM

Yamuna Nagar News: एसडीएम को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

Wed, 14 Aug 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Memorandum in the name of CM handed over to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर डेंटल सर्जनों ने एसडीएम सोनू राम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि उनकी 16 वर्ष से मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार ने कोई समाधान नहीं किया। विरोध में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया।

एसोसिएशन की जिला प्रधान डाॅ. बुलबुल ने बताया कि लंबित मांगों के समाधान को लेकर प्रतिदिन विभिन्न रोष प्रकट कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके तहत ही मंगलवार को ज्ञापन दिया गया। 14 अगस्त को दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल रखी जाएगी और 17 अगस्त को प्रदेश भर से आए सभी सिविल डेंटल सर्जन कुरुक्षेत्र में सेक्टर चार के कम्युनिटी सेंटर से मुख्यमंत्री के आवास कार्यालय सेक्टर तीन तक कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट करेंगे। 22 अगस्त को सभी डेंटल सिविल सर्जन सामूहिक रूप से हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर डाॅ. राजेश परमार, डाॅ. अश्वनी, डाॅ. वनीश, डाॅ. जितेंद्र व डॉ. भुवन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed