फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum given for stoppage of trains at the station

Yamuna Nagar News: स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव के लिए दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given for stoppage of trains at the station
ब्लॉक के गांव सरस्वतीनगर, माली माजरा, नमदारपुर, मघरपुर, भगवानपुर, ऊंचा चंदना, फरीदपुर, थाना छप्पर, मंसूरपुर, सबलपुर की ग्राम पंचायतों ने डीआरएम अंबाला को ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम से मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नंबर 14522 व 14682 के ठहराव की मांग की गई। लोगों ने डीआरएम को बताया कि कोरोना काल में मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ियां बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से आसपास के दर्जनों गांवों के लोग जो सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में जगाधरी यमुनानगर नौकरी करने के लिए हर रोज आते जाते थे। उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव न होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुलवंत सिंह ने कहा कि जो गरीब मजदूर लोग जगाधरी, यमुनानगर दिहाड़ी करने जाते थे उनका धंधा भी चौपट हो गया है। क्योंकि वह बसों में भारी-भरकम किराया खर्च कर नहीं जा सकते। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में जाने वाले बच्चे भी जो हर रोज गाड़ियों से आना जाना करते थे। उनके लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। क्षेत्र की पंचायतों व आम लोगों ने निवेदन किया है कि उपरोक्त दो गाड़ियां का जो यहां से हर रोज गुजरती हैं मात्र 30 सेकेंड के लिए मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाए ताकि लोगों की समस्या का हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed