फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Member of Kala Jathedi gang arrested in connection with the murder of businessman Raghunath

व्यवसायी रघुनाथ की हत्या के मामले में काला जठेड़ी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Member of Kala Jathedi gang arrested in connection with the murder of businessman Raghunath
सीआईए वन की टीम ने पूर्व पार्षद के पति एवं व्यवसायी रघुनाथ की हत्या के मामले में काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे कुरुक्षेत्र निवासी राजन को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए वन पुलिस राजन से पूछताछ कर रही है। आरोपी पर राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। सीआईए पुलिस का दावा है कि आरोपी राजन रघुनाथ की हत्या करने में शामिल था। वह काला जठेड़ी गैंग का सदस्य है। पूछताछ में आरोपी से कई वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है। व्यवसायी रघुनाथ की हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
कृष्णा कॉलोनी निवासी रघुनाथ उर्फ रघु 28 अगस्त 2019 की सुबह साढ़े 11 बजे अमर मार्केट के पास अपने श्री गणपति विजन शोरूम पर थे। वहां पर दो बदमाश आए और उन्हें गोलियां मारकर फरार हो गए थे। हमले में रघु की मौत हो गई थी। तब उनकी पत्नी पुष्पलता ने बताया था कि उनके पति से फिरौती मांगी जा रही थी। तीन चार माह से ऐसा हो रहा था। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। पत्नी के मुताबिक, रघु को गोलियां मारने के लिए बदमाश 28 अगस्त को घर आए थे। तब बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताया था। कुछ देर बाद वे शोरूम पर गए और वहां पर रघु की हत्या कर दी थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रघु के शोरूम के सेल्समैन गुलशन की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला था कि रघु के मर्डर में काला जठेड़ी गैंग का हाथ है। सबसे पहले मामले में सूर्य राणा उर्फ नोनी को गिरफ्तार किया गया था। तब मर्डर केस में काला जटेड़ी, राजन और कई अन्य नाम सामने आए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह छापे मारे। अब तक पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी राजन को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर है। मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों का भी पता कर गिरफ्तार किया जाएगा। -राकेश मटोरिया, सीआईए वन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed