फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mehak won gold medals in 200m and 100m races

Yamuna Nagar News: महक ने 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

Sun, 23 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mehak won gold medals in 200m and 100m races
रादौर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला के खिलाड़ियों ने झज्जर की सरकारी पॉलिटेक्निक में अंतर पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग पॉलिटेक्निक संस्थानों की 33 टीमों ने हिस्सा लिया था। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला की महक ने 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ व 1500 मीटर दौड़ में संस्थान की पूजा व शिवानी ने तीन रजत पदक जीते।
विज्ञापन

4×100 मीटर लड़कियों की रिले टीम ने भी जीत हासिल की। लड़कों की टीम ने भी 1100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक पाया। 4×200 मीटर रिले में लड़कियों की टीम ने दो कांस्य पदक व 100 मीटर दौड़ में कुशाल ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कियों की टीम ने ओवरऑल रिले ट्रॉफी हासिल की। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक केके कटारिया के साथ द्वितीय सर्वश्रेष्ठ एथलीट महक को 15,000 का नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्थान के प्रिंसिपल अनिल कुमार के साथ खेल प्रभारी रंजन पन्नू व उनके साथ मौजूद स्टाफ छत्रपाल, गोविंद व अन्य ने एथलीटों को उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed