फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Megha fiercely ... Relief from the heat, water logging on roads and streets

जमकर बरसे मेघा...गर्मी से लोगों को मिली राहत, सड़कों और गलियों पर जलभराव से आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Megha fiercely ... Relief from the heat, water logging on roads and streets
(यमुनानगर)जगाधरी। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश लगभग 10 बजे तक निरंतर होती रही। इस दौरान कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश होने का सिलसिला रुका नहीं। पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही, इस कारण मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। गर्मी से परेशान कई लोगों ने घर की छतों पर चढ़कर मौसम का लुत्फ उठाया। उधर कृषि अधिकारियों ने इस बारिश को किसानों के लिए फायदेमंद बताया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इस दौरान सुबह लोग घर की छतों पर बारिश में नहाते नजर आए। बारिश के बाद मौसम बेहद सुहावना हो गया। शाम को मंद-मंद चली हवा ने लोगों को ठंडक का अहसास करवाया। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 36 डिग्री सेल्सियस से पार रहने वाला अधिकतम तापमान बारिश के कारण लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश यहीं नहीं रुकी पूरे दिन बूंदाबांदी जारी रही। मौसम विभाग की ओर से पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी गई। जिस पर कृषि अधिकारियों ने किसानों को फसलों में दवाइयों के छिड़काव से रोका था। कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि इस बारिश से किसानों को बुआई, निराई में लाभ होगा। वहीं धान की रोपाई से पहले जोताई भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि यदि ज्यादा बारिश होती है, तो सब्जी की फसल पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुआ जलभराव
बारिश से शहर की निचली कॉलोनियों में हालात बेहद खराब हो गए। कई कॉलोनियों में पानी घरों में घुस गया। गनीमत यह रही कि रुक-रुककर बारिश होने से निकासी भी होती रही, जिससे लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान शहर की लाजपतनगर कॉलोनी, विजय कॉलोनी, चांदपुर, पुराना हमीदा की खड्ढ़ा कॉलोनी, कैंप खड्ढा कॉलोनी, गांधीनगर, फाटक वाली गली, रामपुरा, बैंक कॉलोनी, कांसापुर, जगाधरी सिविल लाइन, रेलवे रोड, छोटी लाइन सहित अन्य कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। बारिश से सीवरेज ओवर हो गए, जिस कारण वह घरों में बैक मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकासी न होने से गलियों व सड़कों पर जमा हुआ पानी
छछरौली। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत तो ली, लेकिन गलियों सड़कों पर पानी भरने से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। गलियों में भरा पानी लोगों के मकानों व दुकानों के अंदर भी चला गया। कस्बे में कई जगह लोगों ने पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले पूरी तरह से ब्लॉक कर दिए हैं, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। नालों की सफाई न होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। कस्बे की जमुना मार्केट, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर तीन फीट तक पानी भर गया। निवासी संदीप, अंकित, वरुण, वरुण, दीपक व राजेश ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed