फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Medicine will be distributed to children and teenagers

Yamuna Nagar News: बच्चों, किशोरों को वितरित की जाएगी दवा

Wed, 31 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Medicine will be distributed to children and teenagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खसरा, रूबेला, पोलियो उन्मूलन, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, रोटा सील ओरल वैक्सीन को लेकर जिला परिषद के सीईओ ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान सीईओ नवीन आहूजा ने बताया की 3 से 5 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) पल्स पोलियो अभियान, 15 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जबकि शेष बच्चों व किशोरों का 20 मार्च को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए। कृमि दिवस पर 438900 बच्चों व किशोरों को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि सभी स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ को यू-वीन पोर्टल पर बच्चों का टीकाकरण उपरांत रजिस्ट्रेशन करना होगा। यू-विन पोर्टल से लोगों को टीकाकरण विवरण की पूरी जानकारी मिलेगी। पोर्टल से अभिभावकों व लाभार्थी को गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण होने संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा अगला टीका व पूर्ण टीकाकरण चक्र के बारे मोबाइल नंबर पर जानकारी मिलेगी।
सिविल सर्जन मनजीत सिंह ने बताया कि खसरा, रूबेला उन्मूलन के तहत एमआर वन व एमआर टू कवरेज 95 प्रतिशत होनी चाहिए। पल्स पोलियो अभियान कवरेज 100 प्रतिशत होनी चाहिए। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 438900 बच्चों व किशोरों को अल्बेंडाजोल टेबलेट दी जानी है। अध्यक्ष एसएमओ डबल्यूएचओ डाॅ. शिवानी गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान के लिए वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. पुनित कालड़ा ने टीकाकरण व पल्स पोलियो संबधित में कठिनाइयां दूर करने बारे बताया। नोडल अधिकारी स्कूल हेल्थ डॉ. सजय राठी ने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में आईएमए से डॉ. सुनिला सोनी, फग्सी से डाॅ. जतिंद्र चड्ढा, नीमा से डॉ. सचिन दुआ, डाॅ. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed