फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Medicinal garden planted in Kotla school on Earth Day

Yamuna Nagar News: धरा दिवस पर कोटला स्कूल में औषधीय बगीचा लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Medicinal garden planted in Kotla school on Earth Day
साढौरा। धरा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय स्कूल कोटला की एनएसएस यूनिट ने स्कूल परिसर में औषधीय बगीचा बनाकर पौधों के महत्व की जानकारी दी। इस बगीचे में सबसे पहले एलोवेरा के पौधे लगाए गए। एनएसएस अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि बगीचे में और भी कई तरह के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। प्राचार्य विनोद कुमार ने पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं। हर विद्यार्थी को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक रामकरण ताश ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा अनेकों प्रकार की गतिविधियां चलाई जाती हैं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक धीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed