{"_id":"68239778845d5d2fb50d7856","slug":"measures-to-deal-with-emergency-situations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-137667-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए उपाय
Wed, 14 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में आपातकालीन स्थिति से निपटने के बारे में वॉलिंटियर्स को सिविल डिफेंस की मंगलवार को भी ट्रेनिंग दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपाय बताए।
सीटीएम पीयूष गुप्ता ने बताया कि सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनने के लिए नई अनाज मंडी जगाधरी के शेड के नीचे 16 मई की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फार्म भरे जाएंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा इसमें स्वेच्छा से आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण आपदा की स्थिति में नागरिकों की मदद करने के लिए है।
ट्रेनिंग के दूसरे दिन जिला रेडक्रॉस समिति के जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण द्वारा सभी स्वयंसेवकों को प्राथमिक सहायता व सीपीआर के बारे में बताया कि कैसे हम किसी घायल व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीपीआर एक जीवन-रक्षक तकनीक है, जो आपातकालीन स्थितियों में उपयोग की जाती है जब किसी व्यक्ति की सांस रुक जाती है या दिल की धड़कन बंद हो जाती है। इस अवसर पर डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, कमांडिंग ऑफिसर अमरजीत, विजय सिंह, लेखाकार जसबीर सिंह मौजूद रहे।