फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mayor inspects park, warns staff found without uniform

Yamuna Nagar News: पार्क में महापौर का निरीक्षण, बिना वर्दी मिले कर्मचारियों को दी चेतावनी

Thu, 04 Jun 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Jun 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Mayor inspects park, warns staff found without uniform
निरीक्षण के दौरान निगम अ​धिकारियों को निर्देश देतीं मेयर। प्रवक्ता
यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकली मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार सुबह वार्ड नंबर-17 स्थित कैंप पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और वर्दी, पहचान पत्र तथा सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता का भी जायजा लिया। इस दौरान जांच में कुछ कर्मचारी बिना निर्धारित वर्दी और आईकार्ड के मिले, जबकि कुछ के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं थे। इस पर मेयर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ड्यूटी के समय अनिवार्य रूप से वर्दी और पहचान पत्र धारण करें। वहीं, सफाई कार्य के दौरान दस्ताने, मास्क, बूट सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करवाया जाए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री समय पर उपलब्ध करवाएं और उसके उपयोग की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर विषय है और इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांचने के बाद मेयर ने कैंप पार्क की सफाई, हरियाली और रखरखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा पौधों की देखभाल, घास की कटाई और अन्य रखरखाव संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने पर जोर दिया। मेयर ने कहा कि शहर के पार्क और सार्वजनिक स्थल नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन स्थानों का बेहतर रखरखाव न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी उपलब्ध करवाता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी कमियां सामने आती हैं, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है। संवाद
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed