फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Masters National Games from 18 in Kerala, 25 players from the district will participate

मास्टर्स नेशनल गेम्स केरल में 18 से, जिले के 25 खिलाड़ी लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Masters National Games from 18 in Kerala, 25 players from the district will participate
Masters National Games from 18 in Kerala, 25 players from the district will participate - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मास्टर्स नेशनल गेम्स इस बार केरला के तिरुवनंतपुरम में करवाई जा रही है। यह खेल प्रतियोगिता 18 से 22 मई तक करवाई जाएगी। जिसमें विभिन्न खेलों के प्रदेश से 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें जिले के 25 खिलाड़ी भाग लेंगे। गेम्स फॉर मास्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार व देवेंद्र साहनी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, वेट लिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 30 आयु वर्ग, 40 आयु वर्ग व 50 आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एसोसिएशन प्रधान एवं महासचिव ने बताया कि 2019 गुजरात नेशनल मास्टर्स गेम्स में भी हरियाणा का प्रदर्शन बेहतरीन था। पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया था। इस बार भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने इसके लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता के लिए 16 मई को खिलाड़ी केरल के लिए रवाना होंगे। कुछ खिलाड़ी रविवार को रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बनने के लिए खिलाड़ी कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इस बार खिलाड़ी फिर से हरियाणा का देश भर में नाम चमकाएंगे। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेताओं का चयन वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह चैंपियनशिप जापान में होगी। विजेता विश्व प्रतियोगिता के लिए जापान जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा का अग्रणी स्थान है और इसे बनाए रखने के लिए खिलाड़ी अभ्यासरत हैं। इस दौरान वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ, सुखविंद्र सिंह, रंजीव शर्मा सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में भाग लेंगी 106 वर्षीय रामबाई
सुशील कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ है, जो इस बार होने वाला है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता वयोवृद्ध 106 वर्षीय रामबाई भी भाग ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि रामबाई भिवानी की रहने वाली हैं। भिवानी की रामबाई 100 और 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। वहीं लंबी कूद में भी वह अपना जौहर दिखाएंगी। यह स्वयं में विश्व रिकॉर्ड रहेगा। वहीं दूसरी तरफ युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत रहेंगी। रामबाई नियमित रूप से खेलती हैं और दूसरों को प्रेरणा देतीं हैं कि आयु लक्ष्य में कभी बाधा नहीं बनती है।

Masters National Games from 18 in Kerala, 25 players from the district will participate

Masters National Games from 18 in Kerala, 25 players from the district will participate- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed