{"_id":"69db54ed64e61c15c106868b","slug":"massive-fire-in-tajewala-village-yamunanagar-two-huts-reduced-to-ashes-fire-spreads-rapidly-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: ताजेवाला गांव में भीषण आग, दो छान जलकर राख; तेज हवा से एकदम फैल गई आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: ताजेवाला गांव में भीषण आग, दो छान जलकर राख; तेज हवा से एकदम फैल गई आग, लाखों का नुकसान
Sun, 12 Apr 2026 01:46 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:46 PM IST
सार
ताजेवाला निवासी राजुल ने गांव के बाहर अपने पशुओं और भूसे के लिए छान बनाए हुए थे। रविवार दोपहर अचानक एक छान में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थीं, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर के खंड प्रतापनगर के ताजेवाला गांव में आज अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की चपेट में आकर दो छान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें रखा भूसा, कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीनें और अन्य सामान भी नष्ट हो गया, जिससे परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ताजेवाला निवासी राजुल ने गांव के बाहर अपने पशुओं और भूसे के लिए छान बनाए हुए थे। रविवार दोपहर अचानक एक छान में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थीं, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बने दूसरे छान को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों छाने जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
विज्ञापन
घटना के समय छान के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति और पशु मौजूद थे। आग भड़कते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत साहस और तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि समय रहते उन्हें बाहर न निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि तब तक छान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी। गनीमत यह रही कि घटना दिन के समय हुई, जिससे राहत कार्य समय पर शुरू हो गया और जनहानि टल गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि आग में उनका काफी नुकसान हुआ है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।