फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Masked miscreants beat the watchman to death

Yamuna Nagar News: नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को पीट-पीटकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants beat the watchman to death
नकाबपोशों ने ब्लॉक बिलासपुर के गांव ककडौनी के पास तारकोल और मिक्सर प्लांट के अंदर मच्छरदानी लगाकर सो रहे चौकीदार मामचंद-52 की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान दूसरी मच्छरदानी में पढ़ाई कर रहा बेटा प्रिंस बचाने आया तो उसे भी बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी नकाबपोश एक कार में फरार हो गए। मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने बेटे प्रिंस के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारवा खुर्द निवासी प्रिंस ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता मामचंद मिक्सर प्लांट पर 15 सालों से चौकीदार का कार्य करते थे, जबकि वह कालाअंब के हिमालय इंस्टीट्यूट से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता अक्सर प्लांट में ही सो जाते थे। कई बार पढ़ाई के लिए वह भी रात को यहां आ जाता था। शनिवार की रात वो उसके पिता मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे थे, जबकि वह अंदर बरामदे में लैपटॉप पर काम कर रहा था। तभी रात करीब 12 बजे लाठी-डंडों से लैस छह-सात नकाबपोशों ने पिता मामचंद पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर वह पिता को बचाने के लिए उठा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल होने पर वह डर कर वहां से भाग गया और अपने दोस्त को फोन किया। इस दौरान हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। जब वह अपने दोस्त के साथ प्लांट पर गया तो देखा उसके पिता मामचंद लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे। गंभीर रूप से घायल मामचंद को जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे यमुनानगर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मामचंद के बेटे प्रिंस की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

-जगदीश चंद्र, थाना प्रभारी, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed