{"_id":"67f96a7dff16c59f7d086b17","slug":"married-womans-body-found-hanging-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136050-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरवार रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद शव फंदे से लटका मिला। मृतका के गले व कमर पर चोट के निशान मिले है। मृतका की मौसी ने पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
चिट्टा मंदिर रोड निवासी पायल की शादी वर्ष 2020 में सबलपुर गांव निवासी दविंद्र सिंह के साथ हुई थी। मृतका की मोसी ने बताया कि पायल के माता व पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। शादी से पायल के पास एक बेटा व बेटी हैं। उसका पति दविंद्र हाइड्रा चलाने का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि वीरवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
किसी तरह से दरवाजा तोड़कर उसका शव उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी मौसी सीमा ने बताया कि पायल के फंदा लगाने से मौत होने की सूचना मिलने पर पहुंचे थे, क्योंकि उसके मायके में और कोई नहीं है। उसके भाई ने पिछले वर्ष आत्महत्या कर ली थी। मृतका के गले ओर कमर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
हमें यह नहीं पता कि उसने खुद फंदा लगाया या फिर उसके ससुरालियों का इसमें कोई हाथ है। हमारी मांग है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्षता से जांच करें। इस संबंध में थाना छप्पर के प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।