फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman missing from home with jewelery and cash

Yamuna Nagar News: विवाहिता गहने और नकदी लेकर घर से लापता

Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman missing from home with jewelery and cash
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी से प्रेम विवाह के छह माह बाद विवाहिता घर से गहने व नकदी लेकर लापता हो गई। शहर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन जून को कॉलोनी की ही 19 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाहर रहने के बाद वह पत्नी के साथ अपने घर आकर रहने लगा था। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह निजी काम से चिलकाना गया था। घर पर उसकी पत्नी और भाभी थी। दोपहर करीब 12 बजे उसकी भाभी बच्चों को स्कूल लेने चली गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी भाभी बच्चों को स्कूल से लेकर घर पहुंची तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। उसकी भाभी ने इसकी सूचना उसे दी। वह तुरंत घर आया। उसने देखा कि घर से उसकी पत्नी का आधार कार्ड, गहने व घर में रखे दस हजार रुपये गायब था। आरोप है कि उसकी पत्नी घर से अपना आधार कार्ड, गहने व नकदी चोरी कर अपनी मर्जी से कहीं चली गई। उसने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


-------
दो युवक व युवती लापता
यमुनानगर। अलग अलग तीन स्थानों से दो युवक व एक युवती लापता हो गई। शर्मा कॉलोनी निवासी जतिन ने बताया कि उसका भाई चिराग शर्मा 19 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, रादौर के एक गांव से 19 वर्षीय युवती घर से सामान लेने गई थी। लेकिन इसके बाद वापस घर लौट कर नहीं आई। उधर, शहर के गोविंदपुरा निवासी दीपक कुमार घर से बिना बताए कहीं चला गया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed