फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case against husband

Yamuna Nagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case against husband
गांव झगुडी में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर बेटी से मारपीट करने के आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ही बेटी ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की मां की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव भगवानपुर निवासी कर्मजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन वर्ष पहले उसके पति ओमप्रकाश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसने 24 दिसंबर 2020 को अपनी बेटी आशु की शादी गांव झगुडी निवासी कृष्ण से की थी। शादी के बाद से कृष्ण ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट भी की। कई बार झगड़े के चलते बेटी आशु ससुराल से मायके आ गई । इस संबंध में पंचायत भी हुई और माफी मांगने के बावजूद कृष्ण उनकी बेटी से मारपीट करता था। शनिवार तड़के दो बजे बेटी आशु की ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। इसके बाद वह उसके ससुराल चले गए। उन्होंने वहां जाकर देखा तो बेटी आशु की मौत हो चुकी थी। आशु के गले पर निशान थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच की। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed