फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman dies after consuming poison, husband and mother-in-law named

Yamuna Nagar News: विवाहिता की जहर खाने से मौत, पति व सास नामजद

Tue, 30 Jun 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poison, husband and mother-in-law named
अंजलि। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी में महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने इसे दहेज प्रताड़ना का मामला बताते हुए पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर शहर जगाधरी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव मारूकी निवासी रेखा देवी ने बताया कि उनकी बेटी 22 वर्षीय अजंली का विवाह वर्ष 2023 में विजय नगर निवासी रामविनय शाह से हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पति आए दिन कम दहेज लाने की बात कहकर मारपीट करता था। सास भी उसे ताने देती थी। करीब दो महीने पहले उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। कुछ दिन बाद पति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा साथ रखने का भरोसा दिया, जिसके बाद अंजली ससुराल लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पति का फोन आया और उसने बताया कि अंजली ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर जगाधरी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पति रामविनय शाह और सास शालिनी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना
विवाहिता अंजली की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पहली बेटी के जन्म के बाद से ही उसकी बेटी के साथ ससुराल में दुर्व्यवहार बढ़ गया था। पति और सास उसे दहेज कम लाने के ताने देने के साथ बेटी होने पर भी प्रताड़ित करते थे। दूसरी बार भी बेटी के जन्म के बाद उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और बढ़ गया। मां का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से अंजली परेशान थी।

मां को दो दिन पहले बताई मारपीट की बात
अंजली की मां रेखा देवी ने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले बेटी ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की है। मां के अनुसार अंजली काफी परेशान थी और लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। इसी सूचना के दो दिन बाद उसके जहर खाने की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed